महाराष्ट्र में बहन से आए दिन झगड़ा करने वाले बहनोई की शख्स ने कुल्हाड़ी मारकर की हत्या
पालघर (महाराष्ट्र) में 25-वर्षीय दिलीप महाले नामक युवक को अपने बहनोई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि दिलीप की बहन व उसके पति के बीच अक्सर झगड़ा होता था व बुधवार को भी दोनों के झगड़े को सुलझाने में असफल होने पर युवक ने बहनोई की हत्या कर दी।