महाराष्ट्र में बिजली का बिल जमा कराने के नाम पर महिला से हुई ₹2.38 लाख की ठगी

मुंबई (महाराष्ट्र) में 63-वर्षीय महिला के साथ ₹2.38 लाख की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। महिला के मुताबिक, 16-मई को उसे एक ठग ने बिजली कंपनी का कर्मचारी बनकर फोन कॉल किया और बिल जमा कराने के नाम पर उसकी बैंक अकाउंट डिटेल्स हासिल कर लीं। बाद में महिला को बैंक से रकम कटने का मेसेज मिला।

Load More