महाराष्ट्र में बीएमसी व 'बेस्ट' कर्मियों को मिलेगा ₹22,500 दिवाली बोनस, सीएम ने की घोषणा
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) और बृहन्मुंबई बिजली आपूर्ति व परिवहन (बेस्ट) के कर्मचारियों को ₹22,500 दिवाली बोनस देने की घोषणा की है। वहीं, स्वास्थ्यकर्मियों और नगर निकाय से जुड़े शिक्षकों को दिवाली बोनस के रूप में एक महीने की तनख्वाह दी जाएगी। इस घोषणा से बीएमसी के 93,000 व 'बेस्ट' के 29,000 कर्मी लाभान्वित होंगे।