महाराष्ट्र में बीजेपी की पूर्व एमएलसी के बंगले के पीछे मिला महिला का सड़ा-गला शव, जांच शुरू
पुलिस ने शनिवार को बताया कि सतारा (महाराष्ट्र) के एक गांव में बीजेपी की पूर्व एमएलसी कांता नलावड़े के बंद बंगले के पीछे एक महिला का आंशिक रूप से दबा हुआ सड़ा-गला शव बरामद हुआ है। बकौल पुलिस, बंगले के परिसर की सफाई के दौरान यह शव मिला। पुलिस जांच शुरू कर शव की पहचान कर रही है।