महाराष्ट्र में बीजेपी विधायक राजेंद्र पाटनी का हुआ निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक
महाराष्ट्र में कारंजा (वाशिम) के बीजेपी विधायक राजेंद्र पाटनी का शुक्रवार को 59 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बकौल रिपोर्ट्स, राजेंद्र की दोनों किडनी फेल हो गई थी और वह पिछले कुछ समय से बीमार थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजेंद्र के निधन पर शोक जताते हुए कहा, "राजेंद्र ने पार्टी को मज़बूत करने में सराहनीय भूमिका निभाई।"