महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में कोविड-19 से हुईं 9 मौतें, कल हुई थी 1 मौत

महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 1,115 नए मामले सामने आए और इस दौरान राज्य में संक्रमण के कारण 9 मौतें भी दर्ज हुईं जबकि 560 मरीज़ों को डिस्चार्ज किया गया। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या 5,421 हो गई है। गौरतलब है कि मंगलवार को राज्य में कोविड-19 से 1 मौत हुई थी।

Load More