महाराष्ट्र में बैंक से ₹12 करोड़ चुराने के बाद चोर ने बदला हुलिया, 2 महीने बाद हुआ गिरफ्तार
ठाणे (महाराष्ट्र) के मनपाड़ा इलाके में आईसीआईसीआई बैंक से ₹12 करोड़ की नकदी चोरी के मुख्य आरोपी को पुलिस ने ढाई महीने बाद पुणे से गिरफ्तार किया है। आरोपी अल्ताफ शेख आईसीआईसीआई बैंक में बतौर कस्टोडियन काम करता था। घटना के बाद फरार हुए इस शख्स ने अपना हुलिया बदला था और छिपने के लिए बुर्के का इस्तेमाल करता था।