महाराष्ट्र में ब्रेक फेल होने पर ढाबे में कंटेनर के घुसने का वीडियो आया सामने; 10 की हुई मौत
धुले (महाराष्ट्र) में मंगलवार को ब्रेक फेल होने पर एक कंटेनर ने कई वाहनों को टक्कर मारी व हाइवे पर स्थित एक ढाबे में घुस गया जिससे 10 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। बकौल पुलिस, ट्रक मध्य प्रदेश से धुले की ओर जा रहा था। घटना का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है।