महाराष्ट्र में भंडारे में खाना खाने के बाद 90 लोग हुए बीमार, अस्पताल में भर्ती
नांदेड़ (महाराष्ट्र) में बुधवार को एक मंदिर के बाहर आयोजित भंडारे में खाना खाने से कई लोग बीमार हो गए जिसके बाद 90 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक अधिकारी ने बताया है कि लोगों ने उल्टी और चक्कर आने की शिकायत की थी। बकौल अधिकारी, सभी लोगों की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।