महाराष्ट्र में 'भारत जोड़ो यात्रा' में राहुल के साथ शामिल हुईं रश्मि देसाई व आकांक्षा पुरी
महाराष्ट्र में चल रही 'भारत जोड़ो यात्रा' में शनिवार को अभिनेत्री रश्मि देसाई और आकांक्षा पुरी शामिल हुईं। कांग्रेस ने राहुल गांधी का हाथ पकड़े हुए दोनों अभिनेत्रियों की तस्वीर ट्वीट कर लिखा, "भारत जोड़ो यात्रियों को और ताकत मिल रही है...मशहूर टीवी अभिनेत्रियां (रश्मि देसाई और आकांक्षा पुरी) सच्चाई के लिए चल रही हमारी लड़ाई में शामिल हुई हैं।"