महाराष्ट्र में भीमराव अंबेडकर के पोते ने प्रदर्शन के दौरान मनुस्मृति की प्रति जलाई

रिपब्लिकन सेना के नेता और भीमराव अंबेडकर के पोते आनंदराज अंबेडकर ने सोमवार को रायगढ़ में महाराष्ट्र सरकार की कथित तौर पर स्कूली पाठ्यक्रम में मनुस्मृति के कुछ श्लोक शामिल करने की योजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और मनुस्मृति की प्रति जलाई। वहीं, इस दौरान आनंदराज और उनके समर्थकों ने राज्य शिक्षा विभाग के खिलाफ नारे भी लगाए।

Load More