महाराष्ट्र में भूस्खलन के बाद 30 से अधिक परिवारों के फंसे होने की आशंका
रायगड (महाराष्ट्र) में भूस्खलन के बाद 30 से अधिक परिवारों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस ने कहा, "हमने अब तक 22 लोगों को बचाया है...कई लोगों के फंसे होने की आशंका है...फिलहाल पुलिस और ज़िला प्रशासन के 100 से अधिक कर्मचारी बचाव अभियान में शामिल हैं।" बकौल पुलिस, "एनडीआरएफ, स्थानीय लोग और कुछ एनजीओ...हमारी मदद कर रहे हैं।"