महाराष्ट्र में भूस्खलन के बाद मलबे में दबे 6 और शव हुए बरामद, मृतकों की कुल संख्या 22 हुई
रायगड (महाराष्ट्र) में शुक्रवार को एनडीआरएफ टीम ने भूस्खलन के बाद मलबे में दबे 6 और शव बरामद किए जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या 22 हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, मलबे के नीचे अभी भी 100 से अधिक लोग फंसे हो सकते हैं। गौरतलब है, बुधवार रात आदिवासी गांव इरशालवाड़ी में हुए भूस्खलन के बाद कई परिवार प्रभावित हुए थे।