महाराष्ट्र में मतदान केंद्र के बाहर 27 वर्षीय युवक की चाकू मारकर की गई हत्या
धाराशिव (महाराष्ट्र) में लोकसभा चुनाव-2024 के तीसरे चरण की वोटिंग के दौरान मंगलवार को मतदान केंद्र के बाहर चाकू से वारकर एक युवक (27) की हत्या कर दी गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, निजी विवाद के चलते युवक की हत्या की गई है और उसके साथी की हालत खतरे से बाहर है।