महाराष्ट्र में मराठा आंदोलन के दौरान हुई हिंसा को लेकर 360 लोगों पर केस दर्ज
महाराष्ट्र के जालना में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के हिंसक होने के बाद पुलिस ने 360 से ज़्यादा लोगों पर केस दर्ज किया है। बकौल पुलिस, प्रदर्शनकारियों ने बसों और अन्य वाहनों में आग लगा दी थी। पुलिस ने हिंसा के दौरान लाठीचार्ज किया था व आंसू गैस के गोले छोड़े थे।