महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) 21, एनसीपी (एसपी) 10 व कांग्रेस 17 सीटें पर लड़ेगी चुनाव
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर महाविकास अघाड़ी (एमवीए) ने महाराष्ट्र में सीटों के बंटवारे का एलान किया है। महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से 21 सीटों पर शिवसेना (यूबीटी) जबकि शरदचंद्र पवार गुट की एनसीपी 10 सीटों पर और कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। शिवसेना (यूबीटी) 21 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर चुकी है।