महाराष्ट्र में मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य के चलते कई घरों में आईं दरारें
'हिन्दुस्तान टाइम्स' के अनुसार, महाराष्ट्र के पालघर में कथित तौर पर मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य के कारण ग्राउंड वाइब्रेशन के चलते कम-से-कम 24 घरों में दरारें आ गई हैं। ज़िला कलेक्टर गोविंद बोडके ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा, "हमें स्थिति का पता है। वाइब्रेशन नियंत्रित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।"