महाराष्ट्र में युवक ने पीए को फोन कर मंत्री छगन भुजबल को दी जान से मारने की धमकी
पुणे में एक युवक ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री छगन भुजबल के निजी सहायक (पीए) को फोन कर भुजबल को जान से मारने की धमकी दी है। उनकी बातचीत का एक ऑडियो सामने आया है जिसमें युवक भुजबल को मारने के लिए उनकी सुपारी लेने की बात कह रहा है। पुलिस ने आरोपी को रायगढ़ से हिरासत में लिया है।