महाराष्ट्र में युवती की गोली मारकर हत्या करने के बाद वाहन के आगे कूदा युवक, हुई मौत
पुलिस के अनुसार, महाराष्ट्र के पालघर में बुधवार को एक युवक ने 21-वर्षीय युवती की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में खुद एक वाहन के आगे कूद गया। पुलिस ने बताया कि युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। बकौल पुलिस अधिकारी, संदेह है कि यह घटना प्रेम-प्रसंग का नतीजा है।