महाराष्ट्र में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान हुआ पथराव, 20 लोग हुए गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, मलाड (महाराष्ट्र) में गुरुवार रात को रामनवमी पर निकाली गई शोभायात्रा में दो गुटों के बीच झड़प होने के बाद पथराव हुआ। बकौल पुलिस, 20 लोग गिरफ्तार किए गए हैं और 300 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ माहौल खराब करने को लेकर केस दर्ज किया गया है। घटना में 4 पुलिस कॉन्स्टेबल घायल हुए हैं।

Load More