महाराष्ट्र में लगातार तीसरे दिन कोविड-19 के 1,000+ नए केस मिले, ऐक्टिव केस 5,928 हुए
महाराष्ट्र में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन कोविड-19 के 1,000 से अधिक नए केस सामने आए। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, राज्य में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 1,152 नए केस मिले व इस दौरान 920 मरीज़ संक्रमण से उबरे। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या 5,928 है।