महाराष्ट्र में 'लव जिहाद' को लेकर कानून बनाने पर विचार कर रही है सरकार: फडणवीस
महाराष्ट्र में 'लव जिहाद' के खिलाफ कानून बनाने को लेकर उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि सरकार इस पर विचार कर रही है। फडणवीस ने श्रद्धा वालकर के पिता विकास वालकर से मुलाकात के बाद यह बात कही है। बकौल फडणवीस, हम दूसरे राज्यों द्वारा बनाए गए कानूनों का अध्ययन करने के बाद इस पर कोई फैसला लेंगे।