महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 2024 में किस पार्टी को मिले हैं कितने प्रतिशत वोट?
लोकसभा चुनाव 2024 में महाराष्ट्र में बीजेपी को सर्वाधिक 26.18% वोट मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में सर्वाधिक (13) सीट जीतने वाली कांग्रेस को 16.92%, शिवसेना (यूबीटी) को 16.72% व शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) को 12.95% वोट मिले हैं।
वहीं, अन्य को 11.23%, एनसीपी (शरदचंद्र पवार) को 10.27% और एनसीपी (अजित पवार) को 3.60% वोट मिले हैं।