महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव लड़ रहे बीआर अंबेडकर के पोते को ओवैसी ने समर्थन देने का किया एलान
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र की अमरावती लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे बीआर अंबेडकर के पोते और रिपब्लिकन सेना के नेता आनंदराज अंबेडकर को समर्थन देने का एलान किया है। आनंदराज ने उन्हें समर्थन देने को लेकर एआईएमआईएम सांसद इम्तियाज़ जलील से कुछ दिन पहले मुलाकात की थी। बीजेपी ने अमरावती से नवनीत राणा को उम्मीदवार बनाया है।