महाराष्ट्र में शख्स से 'ऑनलाइन डेटिंग' के नाम पर की गई ₹6.33 लाख की ठगी
महाराष्ट्र के ठाणे में एक 48 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 'ऑनलाइन डेटिंग' के नाम पर कथित तौर पर ₹6.33 लाख की ठगी की गई है। पुलिस ने बताया कि शख्स को एक नंबर से 'ऑनलाइन डेटिंग' का प्रस्ताव दिया गया था जिस पर कॉल करने के बाद उससे प्रोफाइल बनाने के लिए ₹38,200 समेत ₹6,33,626 का भुगतान कराया गया।