महाराष्ट्र में शादी से लौट रही बस के ट्रक से टकराने से बस चालक की हुई मौत, 10 अन्य घायल
पुलिस के मुताबिक, महाराष्ट्र के रायगढ़ ज़िले में एक प्राइवेट बस और ट्रक की टक्कर से बस चालक की मौत हो गई जबकि 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह बस एक शादी समारोह से लौट रही थी और उसमें 35 यात्री सवार थे। बकौल पुलिस, घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।