महाराष्ट्र में शिरडी जा रहे 10 श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत, सीएम ने घोषित किया मुआवज़ा

नासिक (महाराष्ट्र) में शुक्रवार सुबह बस व ट्रक की टक्कर में कम-से-कम 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 17 गंभीर रूप से घायल हो गए। बकौल रिपोर्ट्स, बस सवार यात्री ठाणे से शिरडी के साईं बाबा मंदिर जा रहे थे। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजन को ₹5-₹5 लाख मुआवज़ा घोषित किया है।

Load More