महाराष्ट्र में 'सर्वाधिक उतार-चढ़ाव वाले' भोर घाट से गुज़रती वंदे भारत ट्रेन का वीडियो हुआ वायरल
रेल मंत्रालय ने वंदे भारत ट्रेन की पहली महिला लोको पायलट (ड्राइवर) सुरेखा यादव द्वारा संचालित मुंबई-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस के महाराष्ट्र में 'सर्वाधिक उतार-चढ़ाव वाले' भोर घाट से गुज़रने का वीडियो शेयर किया है। वायरल हुआ यह वीडियो ड्राइवर केबिन से रिकॉर्ड किया गया है। यादव को एशिया की पहली महिला लोको पायलट के तौर पर जाना जाता है।