महाराष्ट्र में साइबर ठग ने इंजीनियरिंग कॉलेज की प्रोफेसर से की ₹37 लाख से अधिक की ठगी
नागपुर (महाराष्ट्र) में साइबर ठग ने एक इंजीनियरिंग कॉलेज की 43 वर्षीय प्रोफेसर से ₹37.48 लाख की ठगी की है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता को क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने का लालच दिया गया और उसने ठग के कहने पर विभिन्न बैंक खातों में ₹37.48 लाख भेजे। बकौल पुलिस, पैसे मिलने के बाद ठग ने महिला से संपर्क तोड़ दिया।