महाराष्ट्र में सावित्रीबाई फुले की तस्वीर वाला बैनर फाड़ा गया, 5 लोगों पर मामला दर्ज
ठाणे (महाराष्ट्र) में सावित्रीबाई फुले की तस्वीर वाले बैनर को फाड़ने व इसका विरोध करने पर 39 वर्षीय महिला से दुर्व्यवहार करने के आरोप में पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बकौल पुलिस, कुछ महिलाओं ने 3 जनवरी को फुले की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया था और इस दौरान आरोपियों ने बैनर फाड़ दिया था।