महाराष्ट्र में सीएम शिंदे के बेटे द्वारा आयोजित एक उत्सव में मची भगदड़, 11 लोग हुए घायल

महाराष्ट्र के ठाणे में रविवार को शिव मंदिर कला उत्सव में मची भगदड़ में 11 लोग घायल हो गए। इस कार्यक्रम का आयोजन कल्याण के सांसद और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे द्वारा किया गया था। पुलिस ने बताया कि कई लोग एकसाथ कार्यक्रम स्थल पर जाना चाहते थे जिसके कारण भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

Load More