महाराष्ट्र में सुरक्षाबलों ने 2 महिला सहित 3 नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया
पुलिस के मुताबिक, महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों ने सोमवार को 2 महिला सहित 3 नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया। सुरक्षाबलों को इनपुट मिला था कि कुछ नक्सली भामरागढ़ तालुका के पास एक जंगल में डेरा डाले हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को नक्सलियों के पास से नक्सली साहित्य व 1 एके-47 सहित अन्य हथियार भी मिले हैं।