महाराष्ट्र में सूटकेस में मिला महिला का सिर कटा हुआ शव, हाथ पर बना है त्रिशूल व ॐ का टैटू

ठाणे (महाराष्ट्र) के मिरा-भाईंदर में एक बीच पर पुलिस को सूटकेस से एक महिला का शव मिला है जिसका सिर कटा हुआ है और उसके बाएं हाथ पर त्रिशूल व ॐ का टैटू भी बना हुआ है। बकौल वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दादराम करांडे, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है व मृतका के पहचान के प्रयास जारी हैं।

Load More