महाराष्ट्र में स्वतंत्रता दिवस पर पाक ज़िंदाबाद के नारे लगाने वाला टोल प्लाज़ा कर्मी हुआ अरेस्ट

नासिक (महाराष्ट्र) में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर एक कार्यक्रम के दौरान 'पाकिस्तान ज़िंदाबाद' के नारे लगाने के आरोप में चांदवड टोल प्लाज़ा के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, टोल प्लाज़ा के प्रबंधक ने आरोपी के खिलाफ शिकायत की थी। इलाके में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस तैनात की गई है।

Load More