महाराष्ट्र में हुए भूस्खलन में 4 लोगों की हुई मौत, 3 लोग हुए घायल; सीएम घटनास्थल पर पहुंचे
पुलिस ने बताया है कि रायगड (महाराष्ट्र) में हुए भूस्खलन में कम-से-कम 4 लोगों की मौत हो गई है जबकि 3 लोग घायल हुए हैं। गौरतलब है, भूस्खलन में 30 से अधिक परिवारों के फंसे होने की आशंका है और पुलिस द्वारा अब तक 30 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं।