महाराष्ट्र व दिल्ली पर एससी का फैसला बीजेपी के लिए कानूनी, मौलिक व राजनीतिक तमाचा: कांग्रेस
कांग्रेस ने महाराष्ट्र में एमवीए सरकार गिरने से सामने आए राजनीतिक संकट से जुड़े मामले व दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, "दोनों फैसले बीजेपी के लिए कानूनी, नैतिक, मौलिक व राजनीतिक तमाचा हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बताया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था कैसे नहीं चलानी चाहिए।"