महाराष्ट्र व हरियाणा में अमान्य घोषित हों राज्यसभा चुनाव: ईसी से बीजेपी प्रतिनिधिमंडल
महाराष्ट्र और हरियाणा के राज्यसभा चुनाव में गड़बड़ी को लेकर बीजेपी के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवाई। प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, गजेंद्र शेखावत व जितेंद्र सिंह शामिल थे। नकवी ने कहा, "हमने मांग की कि मतदान में गोपनीयता के टूटे नियमों के आधार पर इस चुनाव को अमान्य घोषित किया जाए।"