महाराष्ट्र विधानसभा में पास हुआ लोकायुक्त बिल 2022, दायरे में होंगे मुख्यमंत्री व कैबिनेट

महाराष्ट्र विधानसभा ने बुधवार को महाराष्ट्र लोकायुक्त विधेयक 2022 पारित किया। इससे पहले उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया था कि सरकार ने लोकायुक्त पर अन्ना हज़ारे कमिटी की रिपोर्ट को मंज़ूरी दी है। विधेयक में मुख्यमंत्री और कैबिनेट को भ्रष्टाचार रोधी लोकपाल के दायरे में लाने का प्रावधान है व इसे सोमवार को विधानसभा में पेश किया गया था।

Load More