महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर ने राज्य सरकार से की अलीबाग का नाम 'मयनाकनगरी' रखने की गुज़ारिश
महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर ने राज्य सरकार से अलीबाग का नाम बदलकर ‘मयनाकनगरी' रखने की गुज़ारिश की है। उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को लिखे पत्र में कहा कि मयनाक भंडारी की बहादुरी के कारण अंग्रेज़ अलीबाग में खंडेरी-उंडेरी बंदरगाह के किले से पीछे हटे थे। गौरतलब है, मयनाक ने छत्रपति शिवाजी महाराज की नौसेना का नेतृत्व किया था।