महाराष्ट्र सरकार ने अपने मंत्रियों के कोविड-19 इलाज पर खर्च किए ₹1.4 करोड़: आरटीआई

आरटीआई के तहत मिली जानकारी में पता चला है कि महाराष्ट्र सरकार ने महामारी की शुरुआत के बाद से अपने मंत्रियों के कोविड-19 इलाज पर ₹1.40 करोड़ खर्च किए। बकौल रिपोर्ट, राज्य सरकार ने बॉम्बे हॉस्पिटल को ₹41.38 लाख, लीलावती अस्पताल को ₹26.27 लाख का भुगतान किया। 5 मंत्रियों ने कथित तौर पर ₹10 लाख-₹10 लाख से अधिक खर्च किए।

Load More