महाराष्ट्र सरकार ने पूर्व कमिश्नर परमबीर पर दर्ज सभी मुकदमों को लिया वापस, निलंबन किया रद्द

महाराष्ट्र सरकार के संयुक्त सचिव वेंकटेश भट्ट ने एक आदेश जारी कर बताया है कि मुंबई के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ दर्ज सभी 8 मुकदमों को वापस ले लिया गया है। आदेश के मुताबिक, सिंह के निलंबन का आदेश भी रद्द कर दिया गया है। गौरतलब है, सिंह को सरकार ने दिसंबर 2021 में निलंबित किया था।

Load More