महाराष्ट्र सरकार पूर्व सीएम फडणवीस द्वारा सौंपे गए वीडियो की जांच कराएगी: शरद पवार
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा सौंपी गई वीडियो फुटेज की सत्यता की जांच कराएगी। दरअसल, फडणवीस ने विधानसभा डिप्टी स्पीकर को एक पेन ड्राइव सौंपी थी। फडणवीस ने दावा किया कि उसमें वीडियो रिकार्डिंग है, जिसमें पुलिस-महाराष्ट्र सरकार द्वारा बीजेपी नेताओं को झूठे मामलों में फंसाने के सबूत हैं।