महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने के कुछ दिनों बाद अजित पवार को मिला वित्त विभाग
शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी से अलग होकर कुछ विधायकों के साथ महाराष्ट्र सरकार में शामिल हुए अजित पवार को वित्त और योजना विभाग मिला है। उन्होंने 2 जुलाई को महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। अजित के करीबी छगन भुजबल को खाद्य और सार्वजनिक वितरण और दिलीप वाल्से पाटिल को सहकारिता विभाग मिला है।