महाराष्ट्र से आरोपी को गिरफ्तार कर हरियाणा जा रहीं एसएचओ की सड़क हादसे में हुई मौत
महाराष्ट्र के वर्धा से एक आरोपी को गिरफ्तार कर हरियाणा जा रही पुलिस की गाड़ी को शनिवार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे एक महिला एसएचओ की मौत हो गई। हादसे में आरोपी समेत 4 लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं।