महाराष्ट्र से ज़ेवर चुराकर बिहार भाग आए 2 बदमाश दे रहे थे मैट्रिक की परीक्षा, हुए अरेस्ट
ठाणे (महाराष्ट्र) में एक हीरा व्यापारी के घर से करीब ₹2.5 करोड़ के ज़ेवर चुराने के बाद बिहार भाग आए 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, दोनों बदमाश ट्रेन से गुरुवार रात समस्तीपुर पहुंचे और ज़ेवर छिपाकर शुक्रवार को मैट्रिक की परीक्षा देने चले गए। पुलिस ने बताया कि चोरी हुए ज़ेवर बरामद कर लिए गए हैं।