महाराष्ट्र से लापता हुईं महिलाओं का पता लगाने के लिए समिति बनाए सरकार: एमएससीडब्ल्यू चीफ
महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग (एमएससीडब्ल्यू) प्रमुख रुपाली चाकणकर ने राज्य से लापता हुईं महिलाओं का पता लगाने के लिए गृह विभाग को समिति बनाने और हर 15 दिन में इसकी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। चाकणकर ने कहा कि इस वर्ष मार्च तक राज्य से 3,594 महिलाएं लापता हुई हैं। बकौल चाकणकर, महिलाओं का लापता होना गंभीर मामला है।