महाराष्ट्र-कर्नाटक के बीच सीमा विवाद पर पीएम को अपना रुख साफ करना चाहिए: उद्धव ठाकरे
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महाराष्ट्र-कर्नाटक में सीमा विवाद पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।" उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने आ रहे हैं और हम उनका स्वागत करते हैं, इस दौरे पर उन्हें राज्य की कई समस्याओं का समाधान करना होगा।"