महावीरी जुलूस पर पथराव के बाद बगहा में 24 अगस्त तक सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर लगा बैन
पश्चिम चंपारण (बिहार) में महावीरी जुलूस के दौरान हुए पथराव के बाद बगहा अनुमंडल में मंगलवार से 24 अगस्त दोपहर 2 बजे तक के लिए कई सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिन सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लगाया गया है उनमें वॉट्सऐप, फेसबुक, 'X' (पूर्व में ट्विटर), स्नैपचैट व अन्य शामिल हैं।