महासागर के ऊपर उड़ान के दौरान विमान का इंजन हुआ फेल; ऑस्ट्रेलिया में हुई सुरक्षित लैंडिंग

न्यूज़ीलैंड से बुधवार को 100+ यात्रियों संग उड़ान भरने वाले कंतास एयरलाइन के विमान ने महासागर के ऊपर एक इंजन फेल होने के बाद सिडनी एयरपोर्ट (ऑस्ट्रेलिया) पर सुरक्षित लैंडिंग की। बकौल एयरलाइन, उसके इंजीनियर विमान की जांच करेंगे। फ्लाइटरडार24 के डेटा के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान कम ऊंचाई पर आ गया था और उसकी रफ्तार कम हुई थी।

Load More