महिंद्रा ऐंड महिंद्रा अगले 2 वर्षों में गैर-सूचीबद्ध कंपनियों के लिए ला सकती है आईपीओ: सीईओ
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (एमऐंडएम) के एमडी और सीईओ अनीश शाह ने कहा है कि कंपनी अगले दो वर्षों में ₹2,000-करोड़ जुटाकर अपनी सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध कंपनियों के मुद्रीकरण पर विचार करेगी। उन्होंने कहा कि गैर-सूचीबद्ध कंपनियों के लिए आईपीओ की योजना बना रहे हैं। एमएंडएम ने ऑटो और कृषि उपकरण इकाइयों के लिए पूंजीगत व्यय ₹3,300 करोड़ बढ़ा दिया है।